our services

PRAKRITI PATH • SERVICES

हमारी सेवाएँ

प्रकृति, मानवता और समाज से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग, संसाधन, सामग्री और सेवाएँ उपलब्ध कराना।

आर्थिक सहायता
01

आर्थिक सहायता

प्रकृति, पर्यावरण, सामाजिक या मानवीय कार्यों से जुड़े जरूरतमंद व्यक्ति एवं प्रयासों के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास।

शक्ति और मानव संसाधन सहयोग
02

शक्ति एवं मानव संसाधन सहयोग

किसी अच्छे कार्य को पूरा करने के लिए स्वयंसेवक, मानव संसाधन, टीम, श्रम-शक्ति और आवश्यक कार्य सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास।

पर्यावरण संरक्षण सहयोग
03

पर्यावरण संरक्षण सहयोग

वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, हरित अभियान, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े कार्यों के लिए सामग्री, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग।

पक्षी संरक्षण
04

पक्षी संरक्षण सहयोग

पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराने, सुरक्षित स्थान बनाने तथा पक्षी संरक्षण से जुड़े छोटे-बड़े प्रयासों के लिए आवश्यक सामग्री और सहयोग।

जैसे — Bird Water Feeder / Water Bowl, दाना पात्र, Nest Box एवं अन्य उपयोगी सामग्री।
पशु संरक्षण सहयोग
05

पशु संरक्षण सहयोग

पशुओं के लिए भोजन, पानी, आश्रय और देखभाल से जुड़े कार्यों में आवश्यक सामग्री, संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास।

प्रकृति सामग्री और उपकरण
06

प्रकृति सामग्री एवं उपकरण

प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक उपयोगी सामग्री, उपकरण, पौधे, बीज, पानी के पात्र, गार्डनिंग टूल्स और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की सेवा।

ज्ञान और कंटेंट सहयोग
07

ज्ञान एवं कंटेंट सहयोग

पर्यावरण, प्रकृति, पशु-पक्षी, जल, वन और सतत जीवनशैली से जुड़े कार्यों के लिए जानकारी, शैक्षणिक सामग्री, पोस्टर, डिजिटल कंटेंट और जागरूकता सामग्री उपलब्ध कराना।

अभियान और जागरूकता सहयोग
08

अभियान एवं जागरूकता सहयोग

प्रकृति, पर्यावरण, पशु-पक्षी और सामाजिक विषयों पर अभियान चलाने के लिए योजना, कंटेंट, प्रचार सामग्री, डिजिटल सहयोग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना।

सेवा के बदले सहयोग

प्रकृति पथ द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाएँ, सामग्री, संसाधन और सहयोग आवश्यकता एवं कार्य की प्रकृति के अनुसार सेवा शुल्क, सहयोग राशि अथवा आपसी सहमति के आधार पर प्रदान किए जा सकते हैं।

हमारा उद्देश्य केवल सेवा प्रदान करना नहीं, बल्कि अच्छे कार्यों को संभव बनाना है।

प्रकृति के लिए एक कदम...

यदि आपके पास कोई विचार है, कोई छोटा या बड़ा प्रयास है, या आप प्रकृति और जीवन के किसी रूप के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो प्रकृति पथ आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।