प्रकृति पथ का
मूल सिद्धांत
हर व्यक्ति के भीतर कोई न कोई भूख है।
और हर व्यक्ति के भीतर कोई न कोई शक्ति भी है।
प्रकृति पथ का काम है—भूख को शक्ति से जोड़ना।
अगर आपकी चाहत है...
कि आप जो जीवन जी रहे हैं, अगर आपको लगता है कि इसमें सुधार की जरूरत है, तो हम मदद करेंगे।
कैसे?
- धन से!
- धर्म से! (इंसानियत धर्म से, क्योंकि हम इंसान हैं)
- समझ से!
- शक्ति से!
लेकिन हम आपकी जाँच करेंगे।
अगर आप प्रकृति राही हैं या होने की कोशिश की, तो हम आपके साथ हैं।
प्रकृति पथ — एक आंतरिक यात्रा... हम सब व्यस्त हैं — पर भीतर कहीं स्पष्ट नहीं है। हम सब जुड़े हुए हैं — पर अपने ही भीतर अकेले हैं। हम सब आगे बढ़ रहे हैं — पर दिशा का कोई निश्चित बोध नहीं। इसी भटकाव के बीच, “प्रकृति पथ” एक ठहराव है... एक ऐसा ठहराव, जहाँ समय धीमा पड़ जाता है और मन खुद से संवाद करता है। यह एक दर्पण है — जिसमें हम दुनिया नहीं, बल्कि स्वयं को देख पाते हैं। यह एक अवसर है — अपने भीतर उतरने का, खुद को समझने का और जीवन को नए अर्थ देने का।
Amresh Kumar Rudra